पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार जीत में महिला वोटर्स की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

हार-जीत में महिला वोटर्स की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसबार विधानसभा चुनाव में जिले की महिलाएं भी जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। लोकसभा क्षेत्र फरीदाबाद के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल वोटरों की संख्या 17 लाख 62 हजार 15 हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 83 हजार 491 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 78 हजार 524 है। ऐसे में महिलाएं अपने मतों से चुनावों में हार-जीत में निर्णायक भूमिका अदा कर सकती है।

सबसे अधिक महिला मतदाता बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में हैं। इस क्षेत्र में कुल 98 हजार 398 महिला मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की सबसे कम संख्या होडल विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां 72 हजार 17 महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने 31 जुलाई को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की नई वोटर लिस्टों का प्रकाशन किया है।