पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब प्रत्याशियों को सिंगल विंडो पर मिलेंगी सभी प्रकार के प्रचार की अनुमति

अब प्रत्याशियों को सिंगल विंडो पर मिलेंगी सभी प्रकार के प्रचार की अनुमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक ही जगह वाहन, लाउड स्पीकर, रूट सहित अन्य अनुमति के लिए नहीं घूमना होगा इधर-उधर।

भास्करन्यूज | फरीदाबाद

अबविधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ शुरू किया जाएगा। जिला स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी विजय सिंह दहिया की अध्यक्षता में स्थापित किए जाने वाले इस सिस्टम से राजनैतिक पार्टियों उम्मीदवारों को वाहन, लाउड स्पीकर, रूट इत्यादि की अनुमति एक ही स्थान पर आसानी से प्राप्त हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में लागू रहेगी तथा उम्मीदवारों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर दिया जाएगा। सभी पार्टियों को चुनाव आचार संहिता का सख्ती से लागू करने और चुनावी खर्च की जानकारी समय पर उपलब्ध करवाने के भी आदेश दिए हैं। किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र के दौरान दिए जाने वाले शपथ पत्र में कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाएगा। यह आदेश चुनाव आयोग की तरफ से आए हैं।