रामकथा: यज्ञ में डालीं आहुतियां
मानवसेवा समिति की ओर से आयोजित संगीतमय श्रीरामकथा का समापन सोमवार को यज्ञ, हवन भंडारे के साथ हुआ। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे। उन्होंने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। चित्रकूट के स्वामी महामंडलेश्वर जगत प्रकाश महाराज ने कहा कि मनुष्य को मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जीवनी पर आधारित श्रीरामचरित मानस का नित्य पाठ करना चाहिए। श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में समावेश कर मानव जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा समिति जनहित के सेवा कार्यों में 15 साल से लगी है। समिति के उद्देश्य कार्य सराहनीय हैं। सभी दानी सज्जन समाजसेवियों को समिति की हरसंभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने अपनी ओर से भी समिति की मदद का आश्वासन दिया। कथा के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा में शामिल सभी 61 सुहागिन महिलाओं ने अपने कलशों को सिर पर धारण कर महाराज से समापन अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महिलाओं, मानव परिवार अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ हवन में भाग लिया भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरुण बजाज, मुख्य यजमान वीएस चौधरी गौतम चौधरी, महासचिव कैलाश शर्मा, कार्यक्रम संरक्षक पीपी पसरीजा, प्रेम गोरी सरिया, एससी गोयल, सीआर गुप्ता, संयोजक मंडल के सदस्य बीआर सिंगला, सुधीर चौधरी, सुरेन्द्र जग्गा, दिनेश शर्मा, संदीप मित्तल, सीमा मंगला ने महाराज उनकी मंडली को शॉल स्मृति चिह्न देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
फरीदाबाद- रामकथा के समापन पर हवन करते भक्तगण।