पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाॅल्ट की वजह से कई घंटे ठप रही बिजली

फाॅल्ट की वजह से कई घंटे ठप रही बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहरपार पल्ला क्षेत्र में फॉल्ट की वजह से कई घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं काे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार रात केबल में फाल्ट आने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जो सोमवार शाम तक प्रभावित रही। क्षेत्र के लोगों ने फाल्ट को ठीक करने में बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। काफी देर से मेंटिनेंस का काम शुरू हुआ। फाल्ट की वजह से पल्ला, श्याम कालोनी, शिव कालोनी, ओम एंक्लेव, सूर्य नगर में सोमवार शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि कुछ क्षेत्रों में फीडरों का लोड दूसरे फीडरों पर डालकर आपूर्ति चालू की गई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में लोग सोमवार शाम तक परेशान रहे।