पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान पर मारपीट: जाम लगाया तब पुलिस ने दर्ज किया केस

दुकान पर मारपीट: जाम लगाया तब पुलिस ने दर्ज किया केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसद्वारा लापरवाही बरतने के अक्सर मामले सामने आते रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सोमवार को सामने आया। 10 सितंबर को टाउन नंबर 4/5 के चौक पर एक दुकान पर आकर हमला करने के मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद रविवार को हंगामा करने और जाम लगाने के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस पीड़ितों की सुनवाई नहीं कर रही थी।

क्याथा मामला: टाउननंबर 3 में रहने वाले पंकज भाटिया ने बताया कि टाउन नंबर 4- 5 चौक पर युनिवर्सल मोबाइल के नाम से उनकी दुकान है। गत सोमवार रात को एक युवक उनकी दुकान पर मोबाइल फोन ठीक कराने के आया था। इसी दौरान युवक उनकी दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अगले दिन मंगलवार दोपहर में उनकी प|ी गीता भी दुकान पर थी और दुकान में सुरेश हनी काम में लगे हुए थे। तभी दो गाडिय़ों में सवार होकर कई युवक उनकी दुकान में गए। उन्होंने आते ही हमला बोल दिया। इनमें वीरेंद्र, राज कुमार, नीरज नरेन्द्र निवासी डकोरा थाना पलवल थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कई दिन बीत जाने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया। इसी कारण रविवार को दुकानदारों ने 4/5 के चौक पर जाम लगा दिया था। इसी दबाव में आकर एसजीएम नगर थाना पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ा।