- Hindi News
- आचार संहिता के लिए परिवहन महाप्रबंधक इंचार्ज नियुक्त
आचार संहिता के लिए परिवहन महाप्रबंधक इंचार्ज नियुक्त
विधानसभाचुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनावी आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने की दिशा में परिवहन महाप्रबंधक बीर सिंह कालीरमन को जिले के लिए ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है। यदि कोई सूचना देना चाहे तो वह दे सकता है। डीसी जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया के अनुसार आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने की दिशा में ओवर ऑल इंचार्ज के अतिरिक्त जिले की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। पृथला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीडीपीओ बल्लभगढ़, नायब तहसीलदार मोहना एसईपीओ फरीदाबाद, एनआईटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जीएमडीआईसी फरीदाबाद, जिला सांख्यिकी अधिकारी प्राचार्य डीआईटी पाली बढ़खल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तहसीलदार फरीदाबाद को नियुक्त किया गया है।
जिला कल्याण अधिकारी प्राचार्य आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बल्लभगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तहसीलदार बल्लभगढ़, नायब तहसीलदार बल्लभगढ़ एसईपीओ बल्ल्भगढ़, फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप जिला शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार फरीदाबाद, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-16 फरीदाबाद तिगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) फरीदाबाद, विमल प्रकाश सहायक प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय तिगांव नायब तहसीलदार तिगांव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।