- Hindi News
- राजेंद्र सिंह बने हनुमान नगर आर्य समाज के प्रधान
राजेंद्र सिंह बने हनुमान नगर आर्य समाज के प्रधान
प्लेसमेंट: वाईएमसीए के 140 स्टूडेंट्स का टीसीएस में चयन
फरीदाबाद | वाईएमसीएफरीदाबाद से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(टीसीएस) ने 140 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का चयन किया है। ये सभी स्टूडेंट्स वर्तमान शैक्षणिक सत्र के हैं। वाईएमसीए कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) केएस यादव ने सभी चयनित स्टूडेंट्स के परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ विभाग के अच्छे तालमेल की वजह से ही कंपनियां 10 वर्षों से प्ल
राजेंद्र सिंह बने हनुमान नगर आर्य समाज के प्रधान
फरीदाबाद | सेक्टर-87स्थित हनुमान नगर के आर्य समाज के प्रधान राजेंद्र सिंह चुने गए। सुरेश शास्त्री को मंत्री, दीपचंद आर्य को उपमंत्री, वीरेंद्र आर्य को उपप्रधान तथा राजबीर आर्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आर्य समाज हनुमान नगर के महिला मंडल में शशि प्रभा को प्रधान तथा रामदेवी को मंत्री नियुक्त किया गया। जबकि सोहनलाल आर्य संरक्षक नियुक्त किए गए। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि वे स्वामी दयानंद के बताए मार्ग का अनुसरण कर समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्य समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। कार्यक्रम में आर्य संत स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, भजनोपदेशक राजेश शास्त्री, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय उपप्रधान अनिल आर्य, लक्ष्मीचंद, महेशचंद, डा. गजराज सिंह, अशोक आर्य, विमला ग्रोवर तथा वेदप्रकाश शास्त्री सहित जिले के विभिन्न आर्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।