पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरीदाबाद की दो विधानसभा सीटें अकाली दल को दे सकती है इनेलो

फरीदाबाद की दो विधानसभा सीटें अकाली दल को दे सकती है इनेलो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरेंद्र सिंह राजनीति छोड़कर अब घर बैठ जाएं : दुष्यंत चौटाला

पंजाबीसमुदाय के वोट बैंक को अपने प्रभाव में लेने के लिए इनेलो फरीदाबाद जिले की दो विधानसभा सीटें समझौते में अकाली दल बादल को दे सकती है। पंजाबी समुदाय के अच्छे खासे वोट बैंक वाली इन सीटों पर इनेलो का अपना कोई खास प्रभाव नहीं है। अकाली दल का प्रभाव पंजाबी समुदाय में है। ऐसे में इंतजार भाजपा कांग्रेस की लिस्ट का है। बड़खल फरीदाबाद विधानसभा सीटों पर वंचित रहने वाले दो पंजाबी नेताओं को अकाली-इनेलो गठबंधन टिकट दे सकता है।

इनेलो के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार इनेलो का गणित यह है कि पंजाबी सिख समुदाय उसकी बजाय अकाली दल की तरफ साफ्ट कार्नर रखता है। ऐसे में अकाली दल को अगर इनेलो तीन सीटें दे देती है तो अकाली दल के साथ उसे भी अन्य सीटों पर पंजाबी वोट अधिक संख्या में मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद जिले की बड़खल सीट पर भाजपा के एक दिग्गज नेता से लगभग बात फाइनल हो चुकी है। यह नेता 21 सितंबर को भाजपा को छोड़ने इनेलो में जाने की घोषणा कर सकते हैं। इसी दिन इनका टिकट भी फाइनल हो जाएगा। इस सीट पर 50 हजार से अधिक पंजाबी वोटर है। वही फरीदाबाद सीट पर भी 45 हजार के करीब पंजाबी वोटर है। फरीदाबाद सीट पर इंतजार भाजपा की लिस्ट का है। यहां घमासान मचा हुआ है। फरीदाबाद के सांसद के करीबी वेश्य वर्ग के एक नेता को टिकट मिलने की संभावना देखते हुए यहां से पिछला चुनाव लड़े प्रवेश मेहता ने तो सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री के घर पर प्रदर्शन भी कर डाला था। ऐसे में यहां भी इनेलो को उम्मीद है कि भाजपा से टूटकर कोई मजबूत नेता उनके पाले में सकता है। इधर इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के कई नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। पार्टी ालाकमान जीत की संभावना वाले उम्मीदवार का टिकट देगा। अकाली दल के साथ गठबंधन सीटें देने के मामले में जेटली का कहना था कि आलाकमान की हरियाणा में अकाली दल को कुछ सीटें देने की बात चल रही है। अभी यह फाइनल नहीं है कि वो सीटें काैन सी होंगी।