- Hindi News
- श्वेता शर्मा की गेंदबाजी से वीसीए ने साईंधाम को हराया
श्वेता शर्मा की गेंदबाजी से वीसीए ने साईंधाम को हराया
श्वेता शर्मा की गेंदबाजी से वीसीए ने साईंधाम को हराया
फरीदाबाद| जिलेमें सबसे तेज शतक लगाने वाली श्वेता शर्मा ने इस बार अपनी गेंदबाजी से कमाल किया। सोमवार को पल्ला स्थित वीसीए अकादमी मैदान पर हुए 25 अोवर के मिक्स क्रिकेट मैच में श्वेता की घातक गेंदबाजी से वीसीए (वर्षा क्रिकेट अकादमी) ने साईंधाम की टीम को 63 रन से हरा दिया। वीसीए ने इस मैच में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 173 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से दीपक पूनिया ने 51 रन की अहम पारी खेली। सचिन ने 23 रनों का योगदान दिया। साईंधाम की ओर से राजू और अशोक ने 3-3 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते साईंधाम की टीम ने बबलू 32 रन और शिवम 30 रन की बदौलत अच्छी शुरूआत की। लेकिन श्वेता शर्मा ने 5 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लेकर टीम की कमर तोड़ दी। टीम 110 रन पर ऑल आउट हा़े गई। श्वेता के अलावा वर्षा ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए। श्वेता को मैन ऑफ मैच चुना गया।