- Hindi News
- विद्यार्थियों को समझाया हिंदी भाषा का महत्व
विद्यार्थियों को समझाया हिंदी भाषा का महत्व
विद्यार्थियों को समझाया हिंदी भाषा का महत्व
फरीदाबाद| जीवननगर स्थित केएम कान्वेंट स्कूल में हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी भाषण कविताओं द्वारा हिन्दी के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन शेर खान ने कहा कि हिन्दी भाषा द्वारा ही हमारे संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव है। इसलिए बच्चे हिन्दी भाषा में बचपन से ही रुचि रखें। उन्होंने कहा हिन्दी भाषा राष्ट्र को एकता और अखंडता में पिरोने वाली एक मात्र संपर्क भाषा है। इसे और अधिक मजबूती प्रदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा हिन्दी की सरलता और अभिव्यक्ति की क्षमता के कारण ही इसे राजभाषा का दर्जा मिला। जिसे संपर्क साहित्यिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।