पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक विषय में बार बार फेल करने पर छात्राओं ने किया हंगामा

एक विषय में बार-बार फेल करने पर छात्राओं ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षिदयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) द्वारा चौथे समेस्टर के कंपनी लॉ विषय में राजकीय महिला कॉलेज की 80 फीसदी से अधिक छात्राओं को कंपार्टमेंट देने से गुस्साई छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा और प्रिंसिपल कार्यालय का घेराव किया। छात्राओं का कहना है कि एक ही विषय में बार-बार फेल किया जा रहा है। जबकि अन्य विषयों में उनके अच्छे नंबर रहे हैं। सभी ने मांग की है कि इस विषय को लेकर सही प्रकार से चेकिंग की जाए।

बीकॉम की छात्रा अनीता, बबीता, ज्योति, आरती, प्रियंका, नेहा, निशा, हेमा, वर्षा, समीना, मीनाक्षी, पूजा आदि का कहना है कि 20 फीसदी से कम छात्राएं इस विषय में पास की गई है। वह भी बहुत कम अंकों से। इसके अलावा सभी छात्राओं को कंपार्टमेंट में रखा गया है। हर बार इस विषय में ही छात्राओं को फेल किया जा रहा है। छात्राओं का आरोप है कि बीए की छात्राओं के साथ भी ऐसा किया गया है। प्रथम सेमेस्टर की इंग्लिश, समाजशास्त्र और हिंदी की छात्राओं को कंपार्टमेंट दी गई है। कॉलेज प्रिंसीपल शोभा चुग का कहना है कि वे इस समस्या को लिखित रूप में यूनिवर्सिटी को भेज रही हैं। ताकि समस्या का जल्द निदान कराया जा सके। उनका कहना है कि छात्राओं से नेट द्वारा निकाले परिणाम की कापियां भी मंगवाई गई हैं, जिससे पता चल सके कि छात्राओं को किन विषयों में परेशानी रही है।

सेक्टर 16ए स्थित वूमन काॅलेज में हंगामा करतीं छात्राएं।