- Hindi News
- न्यूटाउन स्टेशन पर पाइंट फेल होने से ट्रेन रुकी
न्यूटाउन स्टेशन पर पाइंट फेल होने से ट्रेन रुकी
फरीदाबाद| न्यूटाउनस्टेशन पर पाइंट फेल होने से सिगनल रेड होने की वजह से नई दिल्ली-पलवल ईएमयू (64078) न्यूटाउन और बल्लभगढ़ स्टेशन के बीच में खड़ी हो गई। पाइंट ठीक नहीं होने की वजह से बाद में ट्रेन को 30 मिनट के बाद अथारिटी देकर रवाना किया। लेकिन इसके 1 घंटे बाद भी कर्मचारी इस पाइंट को ठीक नहीं कर सके। इस वजह से ट्रेनों को थर्ड लाइन पर डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार करीब दो घंटे के बाद इस पाइंट को ठीक किया जा सका। इस वजह से ईएमयू के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।