पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपके फायदे में हिस्सा बंटाने की तैयारी कर रही सरकार

आपके फायदे में हिस्सा बंटाने की तैयारी कर रही सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सस्तेपेट्रोल-डीजल से प्रदेश के लोगों को हो रहे फायदे में राज्य सरकार हिस्सा बंटाने की तैयारी में है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने पेट्रोल पर वैट 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। कैबिनेट बैठक में इस पर जल्द ही मुहर लग सकती है। ऐसा होने पर हरियाणा में पेट्रोल करीब 2.50 रुपए लीटर तक महंगा हो जाएगा।

अभी पेट्रोल पर वैट 20.5 फीसदी है। दरअसल, भाजपा सरकार ने बीते साल 26 नवंबर को डीजल पर वैट 8.8 से बढ़ाकर 11.50 प्रतिशत किया। इससे प्रदेश में डीजल 1.37 रुपए महंगा हो गया और सरकार को लगभग 630 करोड़ रुपए मिलने का इंतजाम। लेकिन जनवरी से सामािजक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपए बढ़ोतरी करने से मामला तकरीबन बराबर हो गया। यही नहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन-चार बार गिरावट होने से सरकार को मिलने वाले टैक्स में करीब 600 करोड़ की कमी और होने का अनुमान है।









विभाग के मुताबिक खराब वित्तीय स्थिति के चलते पेट्रोल पर वैट बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

..तो सरकार को हर माह करीब 20 करोड़ मिलेंगे अतिरिक्त

प्रदेशमें हर महीने करीब 8 करोड़ लीटर पेट्रोल िबकता है। करीब 2.50 रु. लीटर दाम बढ़ाने से सरकार को हर माह 20 से 22 करोड़ मिलेंगे। उधर, हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। अध्यक्ष दिनेश गोयल का कहना है कि यह गलतफहमी है कि वैट बढ़ाने से राजस्व बढ़ेगा। बल्कि एनसीआर में सेल बहुट घटर जाएगी।

फैसले का असर : वैटबढ़ाने से हरियाणा में पेट्रोल मौजूदा कीमत 57.37 से बढ़कर करीब 60 रुपए लीटर हो जाएगी। इससे दिल्ली से सटे गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, बहादुरगढ़, पलवल आदि जिलों में पेट्रोल की सेल पर काफी प्रभाव पड़ेगा। अन्य जिलों में भी सेल पर असर पड़ सकता है। क्योंकि दिल्ली में पेट्रोल पर वैट 20, राजस्थान में 30 और पंजाब में 32.25 प्रतिशत है। ये दोनों राज्य हरियाणा पर वैट बढ़ाने के लिए दबाव भी बनाते रहे हैं।