पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब अच्छा काम करने पर तुरंत मिलेगा रिवार्ड

अब अच्छा काम करने पर तुरंत मिलेगा रिवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्यूटीके दौरान आम जनता के लिए अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने में अब पुलिस देर नहीं लगाएगी। डीसीपी सुमित कुहाड़ ने इस बारे में जानकारी दी कि कुछ पुलिसकर्मी फील्ड में काफी अच्छा काम करते हैं। इसलिए इनका हौसला बढ़ाने के लिए इनका रिवार्ड होना जरूरी है। रिवार्ड भी समय पर ही हो जाना चाहिए ताकि ऐसे पुलिसकर्मियों को इंतजार करना पड़े। डीसीपी ने बताया कि पिछले दिनों बरसात में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर गया था।

तेज बरसात होने के बावजूद वह अपनी ड्यूटी सड़क के बीच खड़े होकर दे रहा था। उसने ट्रैफिक को जाम नहीं होने दिया। यह देख वाहन चालकों को अचंभा हुआ था। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी एक बच्चे को गोदी में भरकर सड़क पार कराता हुआ मिला था। इन दोनों के बारे में डीसीपी सुमित कुहाड़ को पता लगा। उन्होंने तुरंत दोनों पुलिसकर्मियों को रिवार्ड दिलवाने के लिए अपने अधीनस्थ स्टाफ को कहा। डीसीपी ने बताया कि जब पुलिसकर्मी लीक से हटकर कोई काम करते हैं तो इससे पुलिस विभाग की छवि सुधरती है। आम जनता में पुलिस के प्रति सोच ही बदल जाती है। इसलिए पुलिस कमिश्नर अरशिंदर सिंह चावला भी ऐसे पुलिसकर्मियों को रिवार्ड देने के पक्ष में हैं। इसलिए दोनों पुलिसकर्मियों को रिवार्ड दिया जाएगा।