सीटीसी मॉल के कैफे में मारपीट
फरीदाबाद| सेक्टर-12स्थित सीटीसी मॉल के अंदर एक कैफे में घुसकर मारपीट करने के आरोप में सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेश निवासी मकान नंबर-1234/8 ने सेंट्रल थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका सीटीसी मॉल के अंदर कैफे है। 14 सितंबर को वीरेंद्र और अन्य 15-20 लड़के मेरे कैफे में जबरदस्ती घुस आए। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और जान से मार देने की धमकी दी।