- Hindi News
- चन्दर भाटिया ने दिया भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा
चन्दर भाटिया ने दिया भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा
बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव: राजाराम
बसपाके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरियाणा के प्रभारी राजाराम ने अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को ऐलान किया कि हरियाणा में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलवार को तिगांव अनाज मंडी में बसपा प्रत्याशी गिर्राज शर्मा के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में बसपा के मुख्यमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार पंडित अरविंद शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।
सरकारपर साधा निशाना
तिगांवमें सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि लगता है हरियाणा में सरकार और शासन नाम की कोई चीज नहीं है। यही कारण है कि आम आदमी दफ्तरों की चौखट पर जाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। सोमवार को डीसी दफ्तर के सामने एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करना सरकार को कठघरे में खड़ा करता है। उन्होंने कहा, महंगाई भ्रष्टाचार से आम आदमी परेशान है। ऐसे में केवल बसपा ही लोगों को कांग्रेस के कुशासन से छुटकारा दिला सकती है। तिगांव क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी गिर्राज शर्मा ने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर क्षेत्र की समस्याओं काे प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। सम्मेलन को राज्यसभा में बसपा संसदीय दल के नेता ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय महासचिव गुर्जर नेता मलूक नागर, वरिष्ठ बसपा नेता सतवीर गुर्जर, हरियाणा प्रदेश के सहप्रभारी राजवीर सिंह, प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन, लोकसभा प्रभारी रामजी लाल, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र तंवर, जिला महासचिव आरए विश्वकर्मा, तिगांव विधानसभा प्रभारी रतीराम अध्यक्ष तिगांव विधानसभा राज कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर देवेन्द्र अग्रवाल, सोनू जैन, महावीर चंदीला, लाला विजय अग्रवाल, लाला बुद्ध प्रकाश, लाला विरेन्द्र गोयल, लाला कैलाश चंद्र, लाला दिनेश, लाला ईश्वर गोयल, लाला सुंदर गर्ग, लाला रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
कांग्रेस-इनेलो की नीतियां ठीक नहीं
राजारामने कहा कि कांग्रेस, इनेलो और भाजपा की नीतियां ठीक हैं और नीयत। इन सभी पार्टियों का शासन हरियाणा की जनता ने देखा है। ऐसे में जनता को तय करना है कि उसे अब हरियाणा में किसे चुनना है। बसपा नेताओं ने पृथला से बसपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा के समर्थन में