- Hindi News
- ताकि रहे सुरक्षा में चूक डीसीपी करेंगे चेकिंग
ताकि रहे सुरक्षा में चूक डीसीपी करेंगे चेकिंग
डीसी दफ्तर के बाहर प्रॉपर्टी डीलर सुसाइड मामला
रेवन्यू डिपार्टमेंट से लिया रिकॉर्ड इरिगेशन का आना बाकी
डीसीदफ्तर के बाहर बड़ोली गांव के प्रॉपर्टी डीलर द्वारा गोली मारकर सुसाइड करने के मामले में एसीपी ने रेवन्यू डिपार्टमेंट से जमीन से संबंधित रिकॉर्ड ले लिया है। अभी इरिगेशन डिपार्टमेंट से रिकॉर्ड आना बाकी है। इतना ही नहीं डीलर वेदप्रकाश के परिजनों से भी जमीन के मालिकाना हक से संबंधित रिकॉर्ड लिया जाएगा। सभी पक्षों के दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। सभी रिपोर्ट आने के बाद इस जमीन की पैमाइश की जाएगी। इसके बाद पता लगेगा कि यह जमीन किसकी है। याद रहे कि मामले की जांच एसीपी बल्लभगढ़ विष्णु दयाल स्वयं कर रहे हैं। सांसद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आरोपियों को सस्पेंड करने और अरेस्ट करने की मांग ने भी पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है। इसलिए पुलिस अब इस मामले को कतई हल्के में नहीं लेना चाहती।
क्याथा मामला: बड़ोलीगांव में रहने वाले प्रापर्टी डीलर वेदप्रकाश चंदीला ने अपनी प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ से परेशान होकर डीसी दफ्तर के सामने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने मृतक को प्रताड़ित करने के आरोप में जेई रामप्रकाश, इरिगेशन डिपार्टमेंट के एसडीओ शिव कुमार डागर एसएचओ सेंट्रल मुकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
^मामले की जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ कहा नहीं जाएगा। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। रेवन्यू डिपार्टमेंट से रिकॉर्ड ले लिया है। इरिगेशन का रिकॉर्ड भी जल्द जाएगा। इसके बाद इस जमीन की पैमाइश होगी। उसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी। जब तक पूरी जांच रिपोर्ट नहीं जाती तब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकती। -विष्णुदयाल, एसीपीबल्लभगढ़।
इरिगेशन डिपार्टमेंट के एक्सईएन संदीप तनेजा से जब इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर विवाद है, वह सरकारी है। इसलिए वहां निर्माण को तोड़ा गया था। वह और उनका डिपार्टमेंट निजी जमीन को क्यों तोड़ेंगे। एसडीओ शिव कुमार डागर के पास इस जमीन की निशानदेही की रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में जमीन इरिगेशन डिपार्टमेंट की होनी बताया गया। इसके बाद वहां तोड़फोड़ की गई। दोबारा निर्माण होने पर भी तोडफ़ोड़ की गई। अवैध कब्जे के संबंध में मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में उनके विभाग के पास शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर