पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइवर के बेटे को एथलेटिक्स में गोल्ड

ड्राइवर के बेटे को एथलेटिक्स में गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट सीनियर बैडमिंटन कैंप 23 से

जींदमें 12-14 सितंबर को हरियाणा राज्य एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 28वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के मच्छगर गांव के छोरे पवन धनखड़ ने यूनिवर्सिटी स्तर के अंडर-20 ग्रुप में खेलते हुए गोल्ड मेडल जीत जिले का नाम रोशन किया है। पवन ने इस स्टेट चैंपियनशिप में 200मी. दौड़ में 23.88 माइक्रो सेकंड का समय निकाल यह सफलता प्राप्त की। पवन का डीएवी शताब्दी कॉलेज में गोल्ड जीत कर आने पर साथियों ने उसका जोरदार स्वागत किया। प्रिंसिपल सतीश आहुजा और कॉलेज डीपीई नरेंद्र दुग्गल ने पवन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पवन डीएवी शताब्दी कॉलेज में बीकॉम पास फ़र्स्ट ईयर का छात्र है। उसके पिता नरेश कुमार ड्राइवर हैं। पवन ने बताया कि उसे शुरू से ही दौड़ने का शौक है। उसके गुरु हरीसिंह धनखड़ ने उसके इस शौक को पहचाना। एथलेटिक्स खेलों की ट्रेनिंग देना शुरू किया। धनखड़ ने ही इस ओपन चैंपियनशिप के लिए उन्हें जींद भेजा। पवन बताते हैं कि वह पहली दफा स्टेट स्तर पर भाग लेने गया। प्रतियोगिता से पहले काफी घबराया हुआ था। लेकिन बाद में गुरु द्वारा प्रोत्साहित करने पर अपना मकसद जीत को बनाया। पवन का कहना है कि वह एथलीट उसेन बोल्ट का बहुत बड़ा प्रशंसक है। पवन के गुरु हरीसिंह धनखड़ ने कहा, मुझे उम्मीद थी कि पवन स्टेट स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेगा।

भास्कर न्यूज. फरीदाबाद |सेक्टर-14 मानवरचना स्पोर्ट्स अकादमी में 23 से 25 सितंबर को पंजाब के जालंधर में होने वाली नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर स्टेट के सीनियर खिलाड़ियों के कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप की तैयारियों की जिम्मेदारी इंडोनेशियाई कोच रिजक्की बुद्धिरहाजो, जिला बैडमिंटन कोच आदित्या मेहता संभालेंगे। जबकि मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी की कोच अभिलाषा ठाकुर, कुसुम लता यादव सहयोग करेंगी।

नॉर्थजोन में खेलेंगे फरीदाबाद के गौरव-एकता: नॉर्थजोन चैंपियनशिप के लिए आयोजित कैंप में 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें फरीदाबाद के गौरव और एकता कॉलिया को टीम में जगह दी गई है। इसके अतिरिक्त इस कैंप में सोनीपत से हिमांशु सरोहा, संदीप, अंकित मलिक, ललिता दहिया, सीमा पांचाल चुने गए हैं। पंचकूला से अक्षित महाजन, केतन चहल, कोमल ओतिल, दिव्यांशी, शिवानी सिंह, सौरभ शर्मा, हार्दिक मक्क