पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट घपला : 10 और एफआईआर हुए दर्ज

प्लॉट घपला : 10 और एफआईआर हुए दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुडामें सैन्य कोटे में एक से अधिक प्लॉट लेने के मामले में 10 और एफआईआर दर्ज की गई हैं। इससे पहले 22 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। अभी दो और एफआईआर दर्ज हो सकती हैं। इस मामले की जांच थाना सेंट्रल पुलिस कर रही है। पुलिस सभी एफआईआर दर्ज होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की बात कही जा रही है।

इनकेखिलाफ हुई एफआईआर दर्ज: हुडाके संपदा अधिकारी सतपाल की शिकायत पर बख्तावर सिंह निवासी राव मेडिकल स्टोर कोर्ट रोड रेवाड़ी, कश्मीरी लाल निवासी मकान नंबर ई-3, हास्पिटल एरिया नीलोखेड़ी करनाल, जयभगवान निवासी गांव सुरेला जिला जींद, इंद्रपाल सिंह निवासी गांव सीकरी बल्लभगढ़, जगजीत सिंह निवासी 1एच/4ए न्यूटाउनशिप फरीदाबाद, राजपाल सिंह निवासी गांव खालीपुर जिला गुडग़ांव, देवेंद्र कुमार निवासी मकान नंबर 1509/11 फरीदाबाद, किशन निवासी मकान नंबर-76 नजदीक जेल फैक्ट्री, नेहरू कॉलोनी रोहतक, किशनलाल निवासी क्वार्टर नंबर-87, तीन मूर्ति पुलिस लाइन कपाउंड न्यू दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।