पति-पत्नी के झगड़े में पड़ोसी की हत्या
कॉल डिटेल से भी नहीं खुला राज, 14 दिन बाद हाथ खाली
बुधवाररात को करीब साढ़े नौ बजे सरूरपुर में पति-प|ी के झगड़े को देख रहे एक पड़ोसी के सिर में आरोपी पति ने डंडे से कई वार कर दिए। इस कारण पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। उस तुरंत बीके अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस के मुताबिक आरोपी मृतक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस कारण झगड़ा हुआ।
क्याहै मामला
सरूरपुरमें रहने वाले बिशंभर ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। उनका 52 वर्षीय भाई रतन सिंह दो दिन पहले ही आगरा से यहां आया था। रतन सिंह सरूरपुर में ही जूता बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था। वह और रतन सिंह बुधवार रात को एक ढाबे पर खाना खाकर अपने कमरे पर आए। अभी वह कमरे का ताला ही खोल रहे थे कि तभी सामने के मकान में शोर शराबे की आवाज आई। कल्लू उर्फ पदम सिंह शराब पीकर अपनी प|ी को पीट रहा था। प|ी शोर मचाती हुई बाहर गई। जब पदमसिंह बाहर आया तो उसने उनको देखा। शराबी चिल्लाया कि कैसे खड़े हो। तमाशा देख रहे हो। इसके बाद आरोपी उनकी तरफ डंडा लेकर दौड़ा। वह और एक युवक मौके से भाग गए लेकिन उनका भाई रतन सिंह मौके पर ही खड़ा रहा। आरोपी ने उनके भाई से झगड़ा करना शुरू किया। इसके बाद उनके भाई के सिर में डंडे से कई वार कर दिए। इसके बाद उनका भाई लहूलुहान हो गया। शराबी मौके से फरार हो गया। वह तुरंत अपने भाई को लेकर बीके अस्पताल गए। वहां से उनके भाई को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने देर रात करीब डेढ़ बजे उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी कल्लू के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।
मृतक
फरीदाबाद. मृतक युवक के शोकाकुल परिजन।
फरीदाबाद | प्रॉपर्टीडीलर राणा प्रताप आहूजा के किडनैपिंग मर्डर का मामला अभी भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। डीलर की कॉल डिटेल से भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिल सकी है। इतना ही नहीं पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों से इस बारे में पूछताछ कर ली है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। डीलर का पहले गला घोंटा गया था और इसके बाद उसे यमुना नदी में फेंक दिय