पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार को अगवा कर मारपीट

दुकानदार को अगवा कर मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़खलझील चौक के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान करने वाले एक दुकानदार को अगवा कर मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुंदर निवासी मकान नंबर-बी-548, गांव बड़खल ने सूरजकुंड थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी बड़खल झील चौक के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।

करीब तीन साल उनकी देवेन्द्र उर्फ पपली निवासी मकान नंबर-एमसीएफ-820/सी एसजीएम नगर से जानकारी थी। देवेंद्र उर्फ पपली ब्याज पर पैसे देने का काम करता है।

उसने करीब ढाई साल पहले समीर कम्युनिकेशन के मालिक अनीष अहमद को पपली से दस हजार रुपए ब्याज पर दिलवाए थे। कुछ समय बाद अनीष अहमद दुकान बंद करके भाग गया। अनीष पपली के पैसे भी दे गया था। इसके बावजूद पपली अधिक ब्याज के चक्कर में उससे रंजिश रखता है और तीन महीने से लगातार जान से मारन की धमकी दे रहा है। पपली उससे कहता है कि तुमने कई लोगों से डेढ़ से दो लाख रुपए ब्याज पर दिलवाए हुए हैं और एक भी पैसा वापस नहीं आया है। इसी रंजिश के चलते सोमवार को देवेन्द्र उसका दोस्त हिमांशु चौधरी उर्फ पप्पू मोटरसाइकिल पर उनकी दुकान पर आए। इन दोनों ने उसको जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद उसको जीतू प्रॉपर्टी ऑफिस एसजीएम नगर, शर्मा चौक पर ले गए। वहां दोनों ने उसको डंडों रॉड से मारा। उसको अब एक कान से सुनाई भी नहीं दे रहा है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेंद्र कुमार का कहना है कि मामला पैसों के लेनदेन का है।