पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से निकली राम, लक्ष्मण भरत, शत्रुघ्न की बारात

धूमधाम से निकली राम, लक्ष्मण भरत, शत्रुघ्न की बारात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयरामलीला कमेटी द्वारा शहर में भव्य राम बारात निकाली गई। आकर्षक लाइटिंग में सजे रथों पर राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की भव्य झांकियां लोगों के आकर्षक केंद्र बनी रही। बैंडबाजों की थाप और भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं झूमते नजर आए। बारात को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। रामजी की बारात एक नंबर मार्केट से होते हुए मेट्रो चौके और बीके चौके से होते वापस मंदिर पर आकर खत्म हुई। बारात के लिए कमेटी की ओर से दिल्ली से बैंडबाजों के ग्रुप को बुलाया गया था। इनकी स्वरलहरियों पर लोग झूम उठे। भजनों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर बारात निकाली गई। बारात में श्रीराम चंद्र की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा राजा दशरथ और उनकी तीनों रानी, महर्षि वशिष्ठ वाल्मीकि की भी भव्य झांकी शामिल थी। बारात में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। बारात के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

फरीदाबाद. एनएच वन में आयोजित राम बारात का नजारा।