पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 हजार का इनामी धर्मेंद्र अरेस्ट

50 हजार का इनामी धर्मेंद्र अरेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईएसेक्टर-30 की टीम ने 50 हजार रुपए के 35 वर्षीय इनामी बदमाश यूपी निवासी धर्मेंद्र को अरेस्ट कर लिया है। यह बदमाश हरियाणा यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इस पर पलवल में 23 लाख रुपए की लूट सहित दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं। यह बदमाश अपराध की दुनिया में 14 साल से है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मुखबिरने दी सूचना

डीसीपीएनआईटी सुमित कुमार ने बताया कि वांटेड बदमाशों को अरेस्ट करने के लिए सीआईए सेक्टर-30 की टीम को कहा गया था। इस कारण उनके सुपरविजन में सीआईए सेक्टर-30 के इंचार्ज राजेन्द्र सिंह की देखरेख में एक टीम बनाई गई। इस टीम में शामिल एएसआई रामप्रकाश, आनंद, ईएचसी ईश्वर, सिपाही दिनेश, सिपाही कपिल, सिपाही विपिन, सिपाही राकेश, सिपाही संदीप, सिपाही विकास ने रविवार को सूचना के आधार पर बदरपुर बॉर्डर पर रेड की। रेड के दौरान एक बदमाश को अरेस्ट किया गया। बदमाश का नाम धर्मेंद्र गांव भट्टा पारसौल, थाना दनकौर, जिला गौतमबुद्ध नगर यूपी पता लगा।

डकैतीमें शामिल होने की थी सूचना

सीआईएसेक्टर-30 के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि बदरपुर बॉर्डर के पास तिगांव, बदरौला स्थित बैंक डकैती में यह बदमाश शामिल हो सकता है। इसी सूचना के आधार पर मौके पर रेड की गई। याद रहे कि बदरौला स्थित बैंक में कुछ समय पहले डकैती डाली गई थी।

डीसीपी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पलवल पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम बदमाश घोषित किया हुआ था। आरोपी ने 16 जून 2014 को पलवल में 23 लाख रुपए की लूट की थी। इस कारण उस पर इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर फरीदाबाद में भी चार मुकदमे दर्ज हैं। फरीदाबाद पुलिस की तरफ से उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा हरियाणा यूपी में उस पर कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। धर्मेंद्र पर अलीगढ़ में थाना खैर थाना लौधा में वर्ष 2007 2013 में 2 लूट के मामले दर्ज हैं। थाना अगौटा जिला बुलंदशहर थाना जहांगीराबाद कोतवाली जिला बुलंदशहर में 4 मामले दर्ज हैं। इनमें 307 के दो मामले हैं। फरीदाबाद जिले में बदमाश पर 13 फरवरी 2000 को चोरी का मुकदमा सेक्टर-सात थाने में दर्ज किया गया। इसके अलावा 8 जनवरी 2001 को शस्त्र अधिनियम का मामला थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया। 6 जनवरी 2014 को सेक्टर-31 थाने में चोरी का मुकदमा