पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगर सीआईए नहीं पहुंचती तो लुट जाते 14 लाख रुपए

अगर सीआईए नहीं पहुंचती तो लुट जाते 14 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरसीआईए सेक्टर-30 की टीम शातिर बदमाश नरेश को नहीं दबोचती तो वह कल्याणपुरी दिल्ली के चांद सिनेमा के पास एक गैस एजेंसी की महिला से 14 लाख रुपए लूटकर फरार हो जाता। सोमवार को यह खुलासा किया है बदमाश नरेश ने। उसे सीआईए सेक्टर-30 के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने शनिवार को पकड़ा था। फिलहाल नरेश पुलिस रिमांड पर चल रहा है। नरेश यहां कोतवाली थाने के तहत मुर्गा व्यापारी लूटपाट में शामिल था। नरेश के एक साथी को भी मौके से दबोच लिया गया था। अभी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

औरक्या हुआ खुलासा : सीआईएसेक्टर-30 के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि नरेश निवासी अरनी थाना खैर जिला अलीगढ़ यूपी निवासी बदमाश अपने गैंग के माध्यम से कई लूट करने की फिराक में था। नरेश ने बताया कि जनवरी 2013 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मथुरा में 20 लाख रुपए की लूट की थी। इसके अतिरिक्त वह अपने साथी पवन, बबलू के साथ मिलकर बल्लभगढ़ एरिया की मंडी से 17/18 लाख रुपए लूटने की फिराक में थे। इसके अलावा इगलाश नहर जेवर, टप्पल से 26 लाख रुपए की पेमेंट लूटने की भी फिराक में थे, जिसके लिए दो हीट स्प्रे तीन/चार हथियारों का भी प्रबंध कर लिया था। फरीदाबाद में मुर्गा व्यापारी के साथ की गई डकैती के बाद से ही नरेश दिल्ली के कोंडली, मयूर विहार फेज-3 में छुपकर रह रहा था और वारदातों को अंजाम देने की फिराक मे था। उसे दो साथियों पवन बबलू के साथ गिरफ्तार किया गया। नरेश 5वीं कक्षा पास है। उसके पांच भाई एक बहन हैं। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पिछले 4/5 साल से वह अपराध कर रहा है। नरेश अपने साथियों के साथ हवाला के पैसों की लूट करता था।

मथुराबैंक डकैती में नहीं गया : सीआईएसेक्टर-30 के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मथुरा में एक बैंक डकैती हुई थी। इस डकैती में करीब 25 लाख रुपए लूटे गए थे। इसमें नरेश के साथी भी शामिल हैं। शेषपेज 15 पर





नरेशको इस बैंक डकैती के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं गया। नरेश ने पुलिस को बताया था कि वह सरकारी पैसा नहीं लूटता। केवल हवाला की रकम को ही निशाना बनाता है।