- Hindi News
- रेप का आरोपी कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदा
रेप का आरोपी कोर्ट की चौथी मंजिल से कूदा
धार्मिक स्थल में ले जाकर बच्ची के साथ छेड़छाड़
रेपके मामले में नामजद एक आरोपी सोमवार की शाम करीब 5 बजे सेक्टर-12 स्थित कोर्ट की चौथी मंजिल से कूद गया। तुरंत आरोपी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए थे।
रेपका केस है दर्ज : सदरबल्लभगढ़ थाने में 2 दिसंबर 2014 को दर्ज कराए गए एक मामले में बताया गया है कि 21 वर्षीय गोविंद कैली गांव में किराए पर रहता था। वह मूल रूप से जालंधर का रहने वाला है और कैली गांव में एक फैक्ट्री में काम करता था। 1 दिसंबर को वह कैली गांव की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर जालंधर भगा गया। पुलिस ने 2 दिसंबर को मामला दर्ज कर आरोपी गोविंद को सोमवार को जालंधर से अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया। सोमवार को सदर बल्लभगढ़ थाने से एएसआई बच्चू सिंह गोविंद को पेश करने के लिए जेएमआईसी मोनिका की कोर्ट में लाया था। इसी कोर्ट में पुलिस ने नाबालिग के 164 के कलमबद्ध बयान दर्ज कराए। बयान आरोपी के खिलाफ बताए जा रहे हैं। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को नीमका जेल न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दे दिए थे। पुलिस उसे नीमका जेल ले जाने वाले कागज तैयार कर रही थी, तभी करीब 5 बजे वह कोर्ट की चौथी मंजिल से कूद गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। वह तुरंत नीचे आए। नीचे गोविंद तड़प रहा था। उसे तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया। बच्चू सिंह का कहना है कि संभावना है कि वह नीमका जेल जाने के कारण परेशान हो गया। उसके खिलाफ बयान दिए जा चुके थे। समाचार लिखे जाने तक आरोपी ने बयान नहीं दिए थे।
फरीदाबाद. अदालत से कूदने वाला कैदी बीके अस्पताल में उपचाराधीन।