पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी में चोरी करने वालों की धुनाई

शादी में चोरी करने वालों की धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादीअन्य फंक्शन में पर्स सहित अन्य सामान चोरी करने वाले दो युवकों को डबुआ कॉलोनी के कम्यूनिटी सेंटर में लोगों ने पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की गई। उनके साथी भी ऑटो लिए बाहर खड़े थे।

भीड़ अधिक होने के कारण आरोपी भाग गए। मामले की सूचना डबुआ कॉलोनी पुलिस चौकी को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अक्सर शादियों के सीजन में ऐसे चोर सक्रिय हो जाते हैं। फ्री का खाना खाने के बाद वह आसानी से चोरी की घटना को भी अंजाम दे देते हैं। रविवार शाम को डबुआ कॉलोनी के कम्यूनिटी सेंटर में एक शादी थी। तभी कुछ लोगों ने शिकायत की कि उनका पर्स निकाल लिया गया है। एक व्यक्ति की जेब से चार हजार निकले थे और दूसरे की जेब से सात सौ और तीसरे की जेब से जरूरी कागजात एवं चार सौ रुपए निकाले गए थे।

पर्स चोर जब चौथी वारदात को अंजाम दे रहा था तभी एक युवक ने उसे पेंट के पीछे की जेब से पर्स निकालते देख लिया और दबोच लिया। युवक को आयोजन स्थल से बाहर लाया गया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों की पूछताछ के बाद युवक ने बताया कि उनके तीन साथी बीके चौक से ऑटो में आए थे, जिनमें से एक युवक को चार हजार रुपए निकालने के बाद भगा दिया गया है जबकि ऑटो ड्राइवर पार्टी के अंदर दावत उड़ा रहा था। आरोपी ने बताया कि शाम होते ही हर रोज उनके सहित काफी युवक शहर की कालोनियों में होने वाली शादी पार्टी में शेषपेज 15 पर







घुसजाते हैं और दावत के साथ पर्स भी उड़ा देते हैं। उसके बाद लोगों ने दावत उड़ा रहे ऑटो ड्राइवर को भी दबोच लिया और उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों युवक ज्यादा पिटने के बाद बेहोशी का ड्रामा करने लगे। इसके बाद लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। दोनों युवक मौके से तुरंत फरार हो गए।