मेंटिनेंस के लिए अाज गुल रहेगी बिजली
फरीदाबाद | मरम्मतकार्य के लिए मंगलवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 66 केवी सबस्टेशन ए-2 पर सुबह 11.30 से 3.30 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसकी वजह से पीएनबी फीडर से चलने वाले एनएच-5 सबडिवीजन में चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसके अलावा 66 केवी हैदराबाद सबस्टेशन से सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इससे इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णा कालोनी में भी चार घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।