पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवीय मूल्यों के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी : राज्यपाल

मानवीय मूल्यों के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी : राज्यपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाके राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि वर्तमान में मानवीय मूल्यों का निर्माण करने वाली शिक्षा पद्धति की बेहद आवश्यकता है। शिक्षा पद्धति से युवाओं में एेसे मानवीय मूल्यों का निर्माण हो कि वे राष्ट्र समाज की समस्याओं का निदान करें। राज्यपाल सोमवार को भूपानी गांव स्थित सतयुग दर्शन विद्यालय के वार्षिक अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा, वर्तमान के भौतिकतावादी परिवेश में मानवीय मूल्यों का महत्व और भी अधिक बढ़ रहा है। अपने राष्ट्र भारत की आत्मा प्रकृति ही धर्म है। भारत की संस्कृति ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है। वर्तमान में मानवीय मूल्यों के निर्माण के लिए बुद्धिजीवी शिक्षक वर्ग से अत्यधिक अपेक्षाएं हैं। राज्यपाल ने राजनीति में छात्रों की भागीदारी के संबंध में कहा कि राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र सेवा होता है। उच्च मूल्यों के साथ ईमानदारी सहित स्थायित्व रखने वाले लोगों को राजनीति में आना चाहिए। वर्तमान में मानव समाज में लोकतांत्रिक व्यवस्था से सर्वोत्तम कोई प्रणाली नहीं है।

खिलाड़ियोंको किया सम्मानित: राज्यपालने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सतयुग दर्शन विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनीता मावी, अंतरराष्ट्रीय शूटर श्वेता चौधरी क्रिकेटर अजय रातरा शामिल हैं। विद्यालय की छात्राओं ने प्राचीन भारतीय स्वागत नृत्य से राज्यपाल का स्वागत किया। सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रतिपालक सज्जन ने मानवीय मूल्यों के महत्व बताया। उन्होंने संस्थान के उद्देश्यों कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान समभाव-समदृष्टि के दर्शन को विस्तारित कर रहा है। सतयुग दर्शन विद्यालय के प्राचार्य आरके शर्मा ने विद्यालय का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति के मूल्यों से ओत-प्रोत विभिन्‍न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक ललित नागर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वर्मा मौजूद थे। समारोह में सतयुग दर्शन ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश धींगड़ा,प्रबन्धक ट्रस्टी रेशमा गांधी, ट्रस्टी कमल नागपाल, ट्रस्टी आरके ठुकराल, ट्रस्टी अमित गर्ग, सतयुग द