- Hindi News
- फरीदाबाद: छात्र को टैंकर ने कुचला पुलिस पर पथराव, वाहन फूंके
फरीदाबाद: छात्र को टैंकर ने कुचला पुलिस पर पथराव, वाहन फूंके
मलेरनारोडपर शनिवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर ने आठवीं कक्षा के एक छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से गुस्साई भीड़ ने टैंकर को आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची जिससे लोगों का गुस्सा और भी भड़क गया।
भीड़ को हटाने का प्रयास कर रही पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। भीड़ का गुस्सा देख पुलिसकर्मी अपनी बाइक छोड़कर भाग गए जिसमें आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया। रास्ते से गुजर रहे कई अन्य वाहनों को भी आग लगा दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एसीपी विष्णु दयाल चौकी इंचार्ज पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। करीब दो घंटे तक गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगाए रखा। करीब साढ़े 11 बजे मौके पर भारी पुलिस बल ने पहुंच कर लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा। पथराव के कारण करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने आदर्श नगर निवासी छात्र गोपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। शेषपेज | 6
(पुलआउट भी देखें)
पुलिसने आरोपी टैंकर चालक आदर्श नगर निवासी कर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने टीम पर पथराव करने, सरकारी गाड़ी जलाने अन्य धाराओं के तहत करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिटी थाना प्रभारी महाराज सिंह के अनुसार 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है।