- Hindi News
- बूंदाबांदी के बीच दो दिन में 9 डिग्री गिरा तापमान, ठिठुरा शहर
बूंदाबांदी के बीच दो दिन में 9 डिग्री गिरा तापमान, ठिठुरा शहर
पलवल में पड़े ओले
दोदिन से जारी बूंदाबांदी के कारण तापमान काफी गिर गया है। इससे ठंड की तासीर बढ़ गई है। रविवार को भी पूरे दिन बूंदाबांदी जारी रही। शहर की फिजा में हल्की धुंध भी रही। बारिश की फुहारों और ठंड के कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे औद्योगिक नगरी ठिठुर गई। ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में पैक होकर निकले। दो दिन में करीब 9 डिग्री तापमान गिरा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री था। जबकि रविवार को 15.3 डिग्री दर्ज किया गया।
दोदिन से सूर्यदेव की दर्शन नहीं: मौसममें आए बदलाव के साथ शहर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। बूंदाबांदी मौसम के रुख को बदल दिया है। शनिवार की तरह रविवार को हल्की बूंदाबांदी जारी रही। इससे मौसम बेहद सर्द हो गया। ठंडी हवा लोगों को शीत लहर के समान महसूस हुई। पूरे दिन हल्की धुंध छाई रही। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 15.3 न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का रुख भी शहर की परेशानी बढ़ा सकता है।
शेषपेज 15 पर
ऐसेमें आने वाले दिनों में शहरवासियों को हाड़-मांस कंपकंपा देने वाली ठंड का एहसास होने वाला है।
घरमें दुबके रहे लोग: रविवारको हल्की बौछारों ने सर्दी को बढ़ा दिया। हालांकि मौसम की इस पहली ठंड को इंज्वाय करने का मौका शहर के लोगों ने नहीं छोड़ा। बूंदाबांदी की वजह से शहर के लोग घराें में दुबके रहे। उन्होंने घरों में बंद रहकर सर्दी के मौसम का आनंद उठाया।
घरों चाय, पकौड़े, कचौड़ी, सूप, समोसे का आनंद लिया।
इसके अलावा मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बाहर निकले। उन्होंने बाहर खाना खाया। शापिंग मॉल्स रेस्टोरेंट में काफी भीड़ रही। ठंड के साथ नॉनवेज की डिमांड भी बढ़ गई है। सबसे अधिक डिमांड रेस्टोरेंट में नॉनवेज डिश की रही।
सेहत के लिए खतरनाक: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक है। इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य को लेकर खास एहतियात बरतने की जरूरत है। खासतौर पर बच्चों बुजुर्गों पर खासा ध्यान देने की जरूरत