फरीदाबाद-गुड़गांव के बीच चलेगी मेट्रो
काम पूरा होने से सीएम ने नहीं किया ओवरब्रिज का उद्घाटन
बहुप्रतीक्षितमलेरना रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इसका काम पूरा होने से रविवार को सीएम ने इसके उद्घाटन कार्यक्रम को टाल दिया। अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद की जा रही है कि अब नए साल में ही लोगों को इसका तोहफा मिलेगा। यह आरओबी करीब 129 करोड़ रुपए की लागत से तैयार बाइपास रोड की लाइफ लाइन है। इस आरओबी के बिना बाइपास रोड का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो सकता।
काफीसमय से कर रहे इंतजार: रेलवेलाइन पर सेक्टर-59 61 के बीच करीब 39 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे मलेरना रेलवे ओवर ब्रिज के लिए शहर के लोग लगभग 6 साल से इंतजार कर रहे हैं। 2008 में रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू हुआ था और उसके बाद बार-बार यह अपनी डैडलाइन मिस करता रहा। अब तक इस प्रोजेक्ट की 8 बार डैडलाइन मिस हो चुकी हैं। आरओबी का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ काम शेष बचा है। अधिकारियों को उम्मीद थी कि 15 दिसंबर तक इसका काम पूरा हो जाएगा। इसलिए पहले 14 दिसंबर को सीएम द्वारा इसका उद्घाटन करने का प्लान तैयार किया गया, लेिकन काम पूरा होने से उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
बाइपासरोड की है लाइफ लाइन : सेक्टर59 -61 के पास बनाए जा रहे मलेरना रेलवे ओवर ब्रिज का काम वर्ष 2008 में शुरू किया गया था। इस प्रोजेक्ट पर हुडा और रेलवे मिलकर काम कर रहे हैं। करीब 800 मीटर लम्बे इस ब्रिज के निर्माण में 39 करोड़ रुपया खर्च किए जा रहा है। पुल के दोनों तरफ के हिस्सों का निर्माण हुडा ने किया है। शेषपेज 15 पर
जबकिरेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाले हिस्से का निर्माण रेलवे आगरा डिवीजन द्वारा किया गया है। मलेरना रेलवे ओवर ब्रिज बाइपास रोड के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल जब तक ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक बाइपास रोड नेशनल हाइवे से कनेक्ट नहीं हो सकता। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से सेक्टर-59 तक जाने वाली बाइपास सिक्स लेन से इस ओवरब्रिज को जोड़ा जाएगा। रेलवे ओवर ब्रिज के बनने के बाद दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाले लोगों को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को नहीं झेलना पड़ेगा।
क्या कहते हैं हुडा के अधिकारी
हुडाके कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह दहिया का कहना है कि अभी पुल पूरी तरह से तैयार नहीं ह