पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चला दिया संदेश

रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चला दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉमनसिटीजन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की 124वीं बैठक ओल्ड रेलवे स्टेशन पर हुई। बैठक सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर संवेदनशील रूख बनाए रखने का आह्वान किया गया। जिससे सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। इसके बाद सदस्यों ने स्टेशन की सफाई की। प्लेटफार्म दो पर अभियान चलाया गया। यात्रियों के बीच लिफाफे बांटे गए। उन्हें घर आसपास अभियान चलाने का अनुरोध किया। स्टेशन मास्टर केसी मीणा, सहायक स्टेशन मास्टर राम खिलावन रेलवे अधिकारी रमाकांत मिश्रा ने सहयोग दिया। सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की।

मैचके लिए चलाया था अभियान: सीसीआईने एक माह पूर्व राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की थी। रविवार को फिल्मी हस्तियों के बीच मैच होेने से एक बार भी इस स्टेडियम का रुतबा लौट आने की उम्मीद जगी है। बैठक में प्रयास की सदस्यों ने सराहना की।

इस तरह के जनसमुदाय से मुद्दे उठाते रहने पर बल दिया गया।

फरीदाबाद- ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सफाई अभायान के दौरान सीसीआई की टीम।