पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धालुओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

श्रद्धालुओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| एनएच-3नंबर स्थित श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को स्वच्छता अभियान के लिए संकल्प दिलाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, डा. आरबी बारी उपाध्यक्ष सतीश विरमानी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा, खुद स्वच्छ रहो और अपने आस-पास सफाई रखो। डॉ. बारी ने कहा कि मंदिर संस्थान की ओर से हर सप्ताह सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिससे और लोगों को बेहतर करने की प्रेरणा मिल सके। मंदिर संस्थान ने स्वच्छता के महत्व से सबको अवगत करा दिया है।

फरीदाबाद- सनातन धर्म मंदिर में सफाई के लिए शपथ लेते श्रद्धालु।