पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालाना महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सालाना महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद> एनएच-2 एम ब्लाक स्थित दामोदर लाल जी महाराज के सालाना यज्ञ महोत्सव की पूर्व संध्या पर भजन संध्या को आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

उन्होंने श्री कृष्ण की नटखट लीलाओं का संगीत के माध्यम से वर्णन किया। इसे सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। श्रद्धालु भजनों पर थिरक उठे।

दामोदर लाल महाराज के सालाना यज्ञ की पूर्व संध्या पर भजन प्रस्तुत करते चित्र-विचित्र महाराज।