पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डर के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे फ्लैट मालिक

बिल्डर के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे फ्लैट मालिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार-बारप्रदर्शन करने के बावजूद सुनवाई करने के विरोध में रविवार को जनसमस्याओं को लेकर नहरपार सेक्टर-86 तिगांव रोड स्थित एक बिल्डर के खिलाफ फ्लैट मालिक एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए। फ्लैट मालिक पूरे दिन टेंट लगाकर भूखे रहकर बिल्डर की मनमानी का विरोध किया। बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह सतपाल सिंह ने बताया कि फ्लैट में रह तो रहे हैं, लेकिन यहां काफी समस्याएं हैं। जिनके खिलाफ वे लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं। लेकिन बिल्डर के कान पर जू नहीं रेंग रही। इस वजह से वे काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पूरी मेहनत की कमाई जोड़ कर उन्होंने फ्लैट खरीदा। लेकिन अब उन्हें मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैट से रोड कनेक्टिविटी नहीं है, सीवर लाइन नहीं है, आज तक बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। खुले में ही दो सीवर के गड्ढे खोद रखे हैं। इनमें गंदा पानी डाल दिया जाता है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। क्लब नहीं है। बिल्डिंग लिफ्ट की सही व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसे ही करीब सभी समस्याओं को लेकर बिल्डर को शिकायत भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक इन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इससे यहां बस रहे परिवारों में रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अब रेजीडेंसी बिल्डर के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। जिला प्रशासन को बिल्डर के खिलाफ ज्ञापन देंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। इस मौके पर कुलभूषण, अनूप, राजेश कुमार, मनीष कौशिक समेत अन्य लोग मौजूद थे।

फरीदाबाद- नहर पार बीपीटीपी के बाहर धरने पर बैठे लोग।