शिविर में कर्मचारियों ने किया रक्तदान
फरीदाबाद | मानवसेवा एवं समाज हित में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए औद्योगिक संस्थान विक्टोरा टूल्स इंजीनियर्स ने रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्तदान किया। संस्थान के निदेशक एसएस बांगा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में सभी लोग अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, रक्तदान उपरांत जो अनुभूति होती है। उससे हमारे भीतर नई ऊर्जा बनती है। रोटरी क्लब फरीदाबाद के रोटेरियन विधु ग्रोवर, राजेश मेहंदीरत्ता कमल दुग्गल ने शिविर में सराहनी सहयोग दिया।