समता सैनिक दल का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
पलवल| ्रसल्लागढ़ स्थितडॉ. अंबेडकर पार्क में समता सैनिक दल का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष थानसिंह के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दल के राष्ट्रीय सचेतक उमेद सिंह गौतम होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरण सिंह, राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष कुसुमलता गौतम होंगी। मुख्य वक्ता भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लालसिंह बौद्ध, वक्ता के रूप में प्रांतीय समन्वयक बिजेंद्र सिंह कबीरा, प्रांतीय अध्यक्ष सीपी सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष रतन विवेक, वीर सिंह बौद्ध, प्रांतीय सचिव रिछपाल सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी देवी दयाल बौद्ध, प्रांतीय कानूनी सलाहकार बीआर नेहरा, जिला फरीदाबाद अध्यक्ष भवानी सिंह, डॉ. अंबेडकर मिशन सोसायटी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, डॉ. अंबेडकर सेवा समिति बढ़राम के अध्यक्ष राजेंद्र छोकर अपने विचार व्यक्त करेंगे।