हास्य कवियों ने बांधा समां
हास्य कवियों ने बांधा समां
फरीदाबाद | सूरजकुंडअरावली इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स ने ‘हास्य कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया। इस मौके पर मशहूर हास्य कवि दीपक गुप्ता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कवि सम्मेलन की शुरुआत दीपक गुप्ता ने अपनी हास्य कविताओं से की, जिसे सुनकर सभी दर्शक लोट-पोट हो गए। स्कूली स्टूडेंट्स ने भी नेताओं का चरित्र, गुमशुदा कवि, इतिहास की परीक्षा, कलयुगी हनुमान, मॉडल बहू और पिज्जा, मेरी नाक का पकौड़ा हुआ, हिंदी को क्यों लगी बिंदी, मच्छर चालीसा इत्यादि विषयों पर आधारित कविताओं से मौजूद दर्शकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल अध्यक्ष धनसिंह भड़ाना, निदेशक हर्षवर्धन भड़ाना सहित स्कूल स्टाफ एवं काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
अरावली स्कूल में आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पाठ करता छात्र।