पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवस चुनाव के कारण कर्मचारी यूनियन का धरना स्थगित

िवस चुनाव के कारण कर्मचारी यूनियन का धरना स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी: दहिया

विधानसभाचुनाव के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा वीडियो विविंग टीम के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अन्य बलों की टुकडिय़ां आवश्यकतानुसार तैनात की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विजय सिंह दहिया ने शनिवार को निगम सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा, जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 12 लाख 22 हजार 90 है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1113 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा, मतदान प्रक्रिया की नियमानुसार वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पेड न्यूज की जांच करने तथा राजनीतिक दलों उम्मीदवारों द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने की अनुमति प्रदान करने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एवं निगरानी समिति की कार्रवाई सदस्य सचिव जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी की देखरेख में अमल में लाई जाएगी। राजनीतिक दलों उम्मीदवारों द्वारा रैली जनसभा आयोजित करने के अलावा बैनर, पोस्टर होर्डिंग लगाने के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किए जाएंगे। हैंड बिल तथा बंटने वाली प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम, पता, मोबाइल दूरभाष नंबर तथा प्रकाशित की गई प्रतियों की संख्या का उल्लेख करना होगा। डीसी ने कहा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को मतदान कराने की घोषणा से ही आदर्श चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। इसका जिले के हर नागरिक को पालन करना होगा। इस दौरान डीसी के साथ जिले के सभी छह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों में एडीसी दिनेश यादव, फरीदाबाद के एसडीएम महाबीर प्रसाद, बल्लभगढ़ के एसडीएम मुकुल कुमार, हुडा के संपदा अधिकारी सतपाल सिंह, जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश पंकज के अलावा सचिव आरटीए सतबीर सिंह मान, नगराधीश गौरव अंतिल तथा डीसीपी सेन्ट्रल सुमित कुमार, चुनाव तहसीलदार प्रहलाद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी नारायण मित्तल सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

फरीदाबाद. सेक्