पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंटिनेंस के कारण बंद रहेगी बिजली

मेंटिनेंस के कारण बंद रहेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | मेंटिनेंसकार्य के कारण रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 66 केवी सबस्टेशन हैदराबाद पर सुबह सात से 9.30 बजे तक मेंटिनेंस का काम होगा। इससे नार्दर्न हाइवे राजीव कालोनी सेक्टर-57 से चलने वाले फीडरों से बिजली सप्लाई ढाई घंटे के लिए बाधित रहेगी। इसके अलावा ट्रांसफार्मर टी-2 से सुबह 9 से 11 बजे तक सेक्टर-55, एनटीपीसी, गौंछी, कृष्णा कालोनी, पब्लिक हेल्थ समेत अन्य दर्जन भर इंडस्ट्रियल फीडरों से भी दो घंटे सप्लाई बंद रहेगी।