पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी उत्सव : अंजू एंड पार्टी हिंदी कविता में आई प्रथम

हिंदी उत्सव : अंजू एंड पार्टी हिंदी कविता में आई प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी उत्सव : अंजू एंड पार्टी हिंदी कविता में आई प्रथम

फरीदाबाद | राजकीयमहिला महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या शाेभा चुग ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंजू एंड पार्टी बीए फाइनल ईयर ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण में महिमा बीएससी द्वितीय वर्ष ने बाजी मारी। दोहा गायन में महिमा बीएससी द्वितीय वर्ष एंड पार्टी ने प्रथम स्थान हासिल करने मे सफलता प्राप्त की। इस मौके पर दीपक विनायक, सुषमा पंकज, शमा कालड़ा, निर्मल चावला, गजराज यादव, गीता, पूजा सिंह आदि सहित स्कूल स्टाफ एवं काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

फरीदाबाद. सेक्टर-16ए स्थित वूमन काॅलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित सेमिनार में विचार रखती छात्रा।