दुकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
खेड़ीरोड के पास ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर ले गए। दुकान में चोरी होने का पता सुबह चला। इसकी सूचना मिलने पर भूपानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कैनाल विहार निवासी भूपेन्द्र नंदा ने पुलिस को बताया कि खेड़ी रोड पर उनकी ज्वैलरी की दुकान है। रात को वह दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। दुकान में रखा सारा सामान फैला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से चोर सोने की अंगूठी, सोने की 4 चूड़ी एक जोड़ी कान के टॉप्स तथा गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपए ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट की टीमें भी पहुंच गईं। इन्होंने मौके से कुछ सुराग जुटाए।
मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश चन्द के अनुसार चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।