पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के मामलों में 6 लोगों पर केस दर्ज

मारपीट के मामलों में 6 लोगों पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलगजगह तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धीरज नगर निवासी हजारी प्रसाद ने सेक्टर 31 थाने की पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में ही रहने वाला होशियार सिंह उससे रंजिश रखता है। इसी के चलते होशियार सिंह ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें घायल करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घायल हजारी प्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में शास्त्री कालोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी रणजीत ने थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि रंजिश के चलते गौंछी निवासी मनोज तथा संतनगर निवासी कालू ने मिलकर उनकी धुनाई कर डाली। घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह एक अन्य मामले में एनआईटी निवासी राजू ने थाना कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में ही रहने वाले अज्जू ने रंजिश के चलते अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। तीनों उन्हें घायल करने के बाद फरार हो गए। राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बीरपाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।