पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत

मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | बाइपासरोड पर बाइक सवार ने पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बसेलवा कालोनी िनवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी प|ी हीरामनी (45) किसी काम से ओल्ड फरीदाबाद गई थी। वह बाइपास रोड से जा रही थी। इसी दौरान बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एएसआई शिव कुमार के अनुसार आरोपी बाइक चालक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।