पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल मनोविज्ञान आधारित आचरण विषय पर संगोष्ठी

बाल मनोविज्ञान आधारित आचरण विषय पर संगोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालमनोविज्ञान आधारित आचरण विषय पर नई दिशाएं हेल्पलाइन संस्था ने सेक्टर-21सी स्थित कम्युनिटी सेंटर में अध्यापकों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष डॉ. अंजू दुआ जैमिनी की काव्य कृति ‘ठंडी सांस छोड़ते किनारे’ का लोकार्पण भी किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग साठ अध्यापकों ने संगोष्ठी में भाग लिया। इसमें संस्था के उपाध्यक्ष एडी भट्ट ने प्रश्नावली के माध्यम से अध्यापकों को बच्चों के मनोविज्ञान से परिचित कराया। वहीं मोटिवेटर सोनम सलूजा ने बच्चों के गुणों को पहचान कर उन्हें उसी क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आग्रह किया। अनिल मारोठिया ने अध्यापकों को अभिभावकों की तरह व्यवहार करने को लेकर अपना वक्तव्य दिया। ज्योति कोहली ने बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देने पर बल दिया। संस्था की अध्यक्ष अंजू दुआ जैमिनी ने कहा कि एक शिक्षक को विद्यार्थियों के मनोविज्ञान को समझते हुए अपने आचरण में परिवर्तन करना चाहिए। उन्हें किताबी शिक्षा के साथ-साथ ज्ञान, संस्कार, चरित्र-मानक मूल्यों से भी परिचित कराना चाहिए। विद्यार्थी अपनी समस्याएं लेकर संस्था के पास कभी भी सकते हैं। संस्था उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार अमर साहनी, कमल कपूर, पम्मी शर्मा, मेजर विजय, पीसी फुलोरिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर अध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन सुरेखा जैन ने किया।