पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारदा राठौर के लिए गले की फांस बनी शाह से मुलाकात

शारदा राठौर के लिए गले की फांस बनी शाह से मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |बल्लभगढ़ कीविधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर का पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलना अब उनके गले की फांस बनता जा रहा है। इस मिलन के खिलाफ लामबंद हुए जिले के कांग्रेसियों ने शनिवार को दिल्ली में हरियाणा के प्रभारी शकील अहमद से मुलाकात की और शारदा राठौर को बल्लभगढ़ से टिकट दिए जाने की मांग की।

शकील अहमद ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। अहमद से मिलने वालों में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य सत्यवीर डागर, रामनिवास राठी, राधेश्याम कुकरेजा, सेवाराम वर्मा, राजकमल शर्मा, इमरान खान खेड़ा, गजराज रावत, प्रताप शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, किरण गोदारा, डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला, रेनू चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील तेवतिया, पार्षद जगदीश, धर्मबीर परसवाल आदि शामिल थे।