पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन चमकेगा

ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन चमकेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियोंकी सुविधा के लिए ओल्ड रेलवे स्टेशन को चमकाया जा रहा है। यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में कोई दिक्कत हो। पार्किंग एवं पिक एंड ड्रॉप सुविधा उन्हें दी जा सके। इसके तहत नई रेलवे स्टेशन बिल्डिंग सर्कुलेटिंग एरिया के डेवलपमेंट का प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत प्लेटफार्म एक नंबर की तरफ वाले क्षेत्र में मौजूद रेलवे क्वार्टर तोड़े जा सकते हैं।

क्योंबनाया गया प्लान: रेलवेस्टेशन की नई डबल स्टोरी बिल्डिंग की फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के लिए छोटी-छोटी गलियों के रूप में रास्ता दिया गया है। इस वजह से लोगों को स्टेशन प्लेटफार्म तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बारिश के दौरान तो यहां से निकलना दूभर हो जाता है। ऑटो वाले अलग जाम का कारण बनते हैं। पार्किंग की जगह होने की वजह से पिक एंड ड्रॉप करना तो टेढ़ी खीर है। अगर कोई अपने रिश्तेदार को छोड़ने आता है। तो उसे मेन एंट्री गेट के बाहर ही उसे उतारना पड़ता है। वहीं वह अपनी गाड़ी को खड़ी कर उसके साथ स्टेशन तक भी नहीं सकता। इसका कारण बिल्डिंग निर्माण के चलते सर्कुलेटिंग एरिया का समाप्त होना है।

शेषपेज 15 पर



इसकोलेकर ही नॉर्दर्न रेलवे चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर ने फरीदाबाद स्टेशन का दौरा किया था। उस दौरान ही सर्कुलेटिंग एरिया डेवलपमेंट को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत ही प्लान तैयार किया गया है।