पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिपोर्ट तय करेगी सेमी हाईस्पीड के चलने की तारीख

रिपोर्ट तय करेगी सेमी हाईस्पीड के चलने की तारीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेबोर्ड चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने सेमी हाईस्पीड के ट्रॉयल की मिली रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को दिल्ली से अागरा रूट की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे बीच-बीच में रुके और बन रही बाधाओं एवं कमियों को जल्द दूर करने के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे जीएम प्रदीप कुमार भी साथ रहे। चेयरमैन के इस दौरे से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के बाद सेमी हाईस्पीड़ ट्रेन की तारीख तय हो सकती है। वैसे नवंबर में इस ट्रेन को ट्रैक पर लाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। गुरुवार को सेमी हाईस्पीड ट्रेन का टाइमटेबल सेट करने को दूसरा ट्रॉयल किया गया था। ट्रायल रिपोर्ट का इंस्पेक्शन करने के तहत ही रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने अपना कार्यक्रम बनाया। रेलवे सूत्रों का कहना है कि चेयरमैन की रिपोर्ट के आधार पर ही नवंबर में सेमी हाईस्पीड के चलने की तारीख पर मुहर लगा दी जाएगी। चेयरमैन रविवार को दादर एक्सप्रेस से वापस दिल्ली आएंगे। और अपनी रिपोर्ट तैयार कर रेलवे बोर्ड में रखेंगे। नॉर्दर्न रेलवे सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि चेयरमैन का यह इंस्पेक्शन सेमी हाईस्पीड के चलने की तारीखों के लिए काफी अहम है।