- Hindi News
- जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
फरीदाबाद| जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए मारवाड़ी युवा मंच की फरीदाबाद शाखा ने राहत सामग्री भेजी है। मंच की ओर से सामग्री लेकर ट्रक जम्मू के लिए रवाना हुआ। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल ने ट्रक को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सहसचिव विमल खंडेलवाल ने कहा कि शाखा के पांच सदस्य और छह डॉक्टरों की एक टीम भी जम्मू के लिए गई है। मारवाड़ी युवा मंच दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पुनर्वास के सामान में टेंट, दरी, कंबल, दवाइयां, कपड़े, मिनरल वॉटर की बोतल, आटा, चावल, चीनी, दाल, मोमबत्ती, बाल्टी और दैनिक प्रयोग की आवश्यक वस्तुएं मंच के सदस्य वितरित करेंगे। इस दौरान निकुंज गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य मनमोहन सिंह, सचिव अनिरुद्ध गोयनका नवरतन आदि मौजूद थे।