- Hindi News
- बड़खल एनआईटी में नगर निगम ने हटाए होर्डिंग
बड़खल-एनआईटी में नगर निगम ने हटाए होर्डिंग
नगरनिगमने आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बड़खल और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को नगर निगम ने नेताओं के चुनाव प्रचार वाले सैकड़ों होर्डिंग हटाए। एनआईटी में जब विरोध किया गया तो दस्ता वापस लौट गया। नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ ओपी मोर का कहना है कि अभी केवल होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। जुर्माना नहीं लगाया जा रहा। नामांकन के बाद अगर ये होर्डिंग लगे मिले तो आदेशानुसार जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जैसे उनको आर्डर मिलेंगे, वैसे ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी ये अभियान जारी रहेगा।
फरीदाबाद. सड़क पर बिजली केे पोल पर लगे होिर्डंग हटाते नगर निगम के कर्मचारी।
फरीदाबाद. ट्रक पर लोड कर नेताओं के पोस्टर बैनर ले जाते नगर निगम के कर्मचारी।